Madhubani: स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की माइनर विषयों की हुई परीक्षा

दूसरी पाली में इतिहास, ग्रामीण अर्थशास्त्र, एंथ्रोपोलॉजी एवं अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा हुई.

मधुबनी.एलएनएमयू के परीक्षा विभाग के निर्देश पर स्नातक द्वितीय सेमेस्टर सत्रं 2024-28 के विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकाय के छात्र-छात्राओं की माइनर विषय की दूसरे दिन की परीक्षा में छात्र-छात्राओं से कठिन प्रश्न पूछे गए. सोमवार को प्रथम पाली में माइनर विषय के अंतर्गत भूगोल, श्रम एवं समाज कल्याण, मैथिली, गणित, फारसी, दर्शनशास्त्र एवं समाजशास्त्र विषय की परीक्षा हुई. दूसरी पाली में इतिहास, ग्रामीण अर्थशास्त्र, एंथ्रोपोलॉजी एवं अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा हुई. जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर 11000 छात्र-छात्राएं दोनों पाली की परीक्षा में शामिल हुए. माइनर सब्जेक्ट के सभी विषमें में परीक्षार्थियों से 70 अंक के प्रश्न पूछे गए. 20 अंक के पूछे गए वस्तुनिष्ठ प्रश्नों में 10 प्रश्न पूछे गए थे. 20 अंकों के 4 लघु उत्तरीय प्रश्न पूछे गए थे. 10 अंकों के 3 दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे गए थे. परीक्षार्थी ने बताया कि भूगोल की परीक्षा में कठिन प्रश्न पूछे गए थे. आरके कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि सोमवार को इस परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में परीक्षार्थियों की संख्या 916 थी. वहीं द्वितीय पाली में परीक्षार्थियों की संख्या 200 थी. जेएमडीपीएल महिला कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि इस परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में परीक्षार्थियों की संख्या 187 एवं द्वितीय पाली में 90 थी. आर एन कॉलेज पंडौल के प्रधानाचार्य डॉ. अनिल कुमार चौधरी ने कहा कि इस परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में परीक्षार्थियों की संख्या 107 व द्वितीय पाली में परीक्षार्थियों की संख्या 142 थी. जगदीश नंदन कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. फूलो पासवान ने कहा कि इस परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में परीक्षार्थियों की संख्या 549 व द्वितीय पाली में 115 थी. देवनारायण यादव कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. चंद्रशेखर प्रसाद ने कहा कि इस परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में परीक्षार्थियों की संख्या 647 व द्वितीय पाली में 147 थी. बीएम कॉलेज रहिका के प्रधानाचार्या डॉ. आरती प्रसाद ने कहा कि इस परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में परीक्षार्थियों की संख्या 421 व द्वितीय पाली में 82 थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANJEET THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >