270 बोतल शराब जब्त, महिला तस्कर फरार

पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में 270 बोतल शराब बरामद किया गया.

हरलाखी . पुलिस व एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में 270 बोतल शराब बरामद किया गया. हालांकि दोनों महिला तस्कर भागने में सफल रही. पीएसआई आदित्य कुमार पुलिस बल के साथ गश्ती पर निकले हुए थे. इसी क्रम में गुप्त सूचना पर बीओपी फुलहर के एसएसबी जवान के साथ संयुक्त रूप से फुलहर गांव स्थित कमला नहर किनारे प्राथमिक विद्यालय के समीप पहुंची. जहां नेपाल से सिर पर शराब की बोरी लेकर आ रही दोनों महिला तस्कर ने शराब की बोरी पटक वापस नेपाल भाग गयी. थानाध्यक्ष जितेन्द्र सहनी ने कहा कि दोनों अज्ञात महिला पर प्राथमिकी दर्ज की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >