Madhubani News : 34 वर्ष व 27 वर्ष पुराने मामले का लोक अदालत में हुआ निबटारा

राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को तीन बेंच द्वारा 339 मामलों का ऑन स्पॉट निबटारा किया गया.

झंझारपुर. राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को तीन बेंच द्वारा 339 मामलों का ऑन स्पॉट निबटारा किया गया. जिसमें 1 करोड़ 18 लाख 3539 रुपये पर समझौता हुआ. सबसे अधिक 108 आपराधिक मामले का निबटारा एसीजेएम विजय कुमार मिश्रा के बेंच एक में किया गया. यहां 34 वर्ष एवं 27 वर्ष पुराने आपराधिक सुलहनीय मामलों का निबटारा किया गया. 34 वर्षों से दौड़ रहे परिवादी के चेहरे पर मामले के निबटारे के बाद खुशी के आंसू दिख रहे थे. क्रिमिनल मामलों में 2560 रिकॉर्ड में से 4000 पक्ष विपक्ष को वादी को नोटिस भेजा गया था. 184 आपराधिक वाद का निष्पादन हुआ. बेंच एक में 108, बेंच दो में 31 और बेंच 3 में 43 आपराधिक मामलों का निष्पादन किया गया. इसके लिए कुल 4,23,386 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया. जिसमें बिजली और वन विभाग व नापतोल शामिल है. दूसरी तरफ विभिन्न बैंकों से 3489 लोगों को नोटिस भेजा गया था. 152 मामला खत्म किया गया. 1 करोड़ 14 लाख 15,153 रुपये की राशि पर समझौता हुई. बीएसएनल से 218 लोगों को नोटिस भेजा गया था. जिसमें तीन लोग उपस्थित हुए. 5000 की राशि वसूल की गई. बता दे कि एडीजे प्रथम सह अनुमंडल विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष बालेंद्र शुक्ला की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. प्रथम बेंच का नेतृत्व एसीजेएम विजय कुमार मिश्र ने की. इसमें उनके स्वयं के न्यायालय के सभी प्रकार के आपराधिक सुलहनीय मामलों, एसीजेएम.-1 एवं एसीजेएम-III, सभी एसबीआई, यूनियन बैंक, इंडियन बैंक शाखाओं एवं टेलीफोन मामलों के बैंकिंग मामलों की भी सुनवाई की गई. दूसरे बेंच का नेतृत्व मुंसिफ सुमित कुमार ने की. इस बेंच के अधीन एसडीजेएम रूबी कुमारी, जेएम, प्रथम श्रेणी (रिक्त न्यायालय) के न्यायालय के आपराधिक मामलों तथा पीएनबी, यूबीजीबी, एलडीबी एवं बीओइ की सभी शाखाओं के बैंकिंग मामलों की सुनवाई हुई. तीसरे बेंच का नेतृत्व जेएम प्रथम मो. शारिक रहमान ने की. इस बेंच के अधीन अंकित आनंद, जेएम, प्रथम श्रेणी (रिक्त न्यायालय) के अपने न्यायालय के आपराधिक मामलों और सीबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा और शेष सभी अन्य बैंकों की सभी शाखाओं के बैंकिंग मामलों का निष्पादन हुआ. लोक अदालत में सहयोग करने वाले लोगों में राम प्रसाद पोद्दार, पैनल वकील,प्रवीण कुमार साह बीसी, लखीराम सोरेन, शंभू नाथ झा, पैनल वकील, राजेश कुमार, चौधरी मोची, रत्नेश कुमार, पैनल वकील, सरोज कुमार सुमन, रौशन कुमार सिंह शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >