Madhubani : पुलिस की कार्रवाई में 20 आरोपित गिरफ्तार

जिला पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पिछले 24 घंटे में 20 आरोपितों को गिरफ्तार किया है.

मधुबनी . जिला पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पिछले 24 घंटे में 20 आरोपितों को गिरफ्तार किया है. एसपी योगेंद्र कुमार के अनुसार विशेष विभिन्न मामले के 16 वारंट का निष्पादन करते हुए 20 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है. शराब मामले में जहां दो अभियुक्तों कि गिरफ्तारी हुई वहीं हत्या के प्रयास मामले में 6 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है. साथ ही वारंट मामले में 10 आरोपितों के गिरफ्तारी के साथ अन्य कांड में दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है. वहीं वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का पालन नहीं करने के मामले में 40 वाहन से 64 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILENDRA KUMAR JHA

SHAILENDRA KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >