कंपनी के फील्ड ऑफिसर से एक लाख 90 हजार की लूट

झंझारपुर : थाना के चनौरागंज के समीप बीते गुरुवार की देर रात मेगमा फाइन क्राप लिमिटेड कंपनी के फील्ड आफिसर से एक लाख 90 हजार रुपये लूट लेने का मामला पुलिस के पास पहुंचा है. पीड़ित फील्ड आफिसर ने थाना में आवेदन देकर कहा है कि गुरुवार रात तीन बाइक पर सवार छह अपराधियों ने […]

झंझारपुर : थाना के चनौरागंज के समीप बीते गुरुवार की देर रात मेगमा फाइन क्राप लिमिटेड कंपनी के फील्ड आफिसर से एक लाख 90 हजार रुपये लूट लेने का मामला पुलिस के पास पहुंचा है. पीड़ित फील्ड आफिसर ने थाना में आवेदन देकर कहा है कि गुरुवार रात तीन बाइक पर सवार छह अपराधियों ने रुपये लूट लिया.

मेगमा फाइन क्रॉप लिमिटेड दरभंगा के फील्ड आफिसर मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी धनुषी गांव निवासी विराजी सहनी के पुत्र सुजीत कुमार बताया गया है. आवेदक श्री सहनी ने कहा है कि कंपनी के 13 लोगों के एक लाख 90 हजार छह सौ अस्सी रुपए लेकर घोघरडीहा थाना के पिरोजगढ़ से खोपा होते हुए झंझारपुर आ रहा था.
चनौरागंज के टीभीएस एजेंसी के समीप दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने आगे से घेर लिया और पास में रखे बैग छीनकर भाग निकले. अपराधियों ने बाइक की चाभी भी छीनकर फेंक दिया. अपराधी एनएच के रास्ते फुलपरास की ओर भाग गये. झंझारपुर थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >