लोडेड कट्टा के साथ धराया

लौकहा थाने की पुलिस की कार्रवाई में मिली सफलता खुटौना : लौकहा थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के पिपराही नटवा चौक से लोडेड देसी कट्टे के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह 9 बजे पुलिस को सूचना मिली कि पिपराही नटवा चौक के पास भिंडवार पोखरा […]

लौकहा थाने की पुलिस की कार्रवाई में मिली सफलता

खुटौना : लौकहा थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के पिपराही नटवा चौक से लोडेड देसी कट्टे के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह 9 बजे पुलिस को सूचना मिली कि पिपराही नटवा चौक के पास भिंडवार पोखरा के समीप दो व्यक्ति देसी कट्टा व गोली की लेनदेन की बात करता है. पुलिस बल के जवानों ने त्वरित कारवाई करते हुए उन्हें चारोंओर से घेर लिया और वहां खड़े लोडेड देसी कट्टे के साथ एक व्यक्ति को धर दबोचा.
लेकिन पुलिस को आते देख दूसरा व्यक्ति भागने में सफल रहा. गिरफ्तार आरोपित की जैकेट की तलाशी लेने पर उनकी जेब से जिंदा करतूस भी बरामद किया गया. थाने पर लाकर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम किशुनदेव राम व थाना क्षेत्र के पिपराही गांव का रहने वाला बताया है. फरार आरोपित की पहचान बिनोद राम के रूप में हुई है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. गिरफ्तार किशुन राम को पुलिस ने जेल भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >