झंझारपुर/लखनौर : कछुवी गांव में गुप्त सूचना पर संघ्या गश्ती पुलिस दल ने ताड़ी के दुकान से नेपाली शराब बेचते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. तस्कर की पहचान लखनौर थाना क्षेत्र के कछुवी गांव की उर्मिला देवी बताया गया है.
थानाध्यक्ष राजकुमार राय ने बताया कि गुप्त सूचना पर गश्ती दल को भेज कर ताड़ी की दुकान से 24 बोतल नेपाली फाईटर शराब पुलिस ने बरामद की साथ ही तस्कर महिला को गिरफ्तार कर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिक दर्ज कर महिला को न्यायिक हिरासत में मधुबनी जेल भेज दिया गया.
