गुस्साये लोग आरोपित के घर की तलाशी लेने व तत्काल गिरफ्तारी की कर रहे थे मांग
मधुबनी : बीते 26 जनवरी की रात शहर के तिलक चौक पर कथित तौर पर शराब पीकर स्थानीय दिनेश गुप्ता एवं उनके परिजन के साथ मारपीट एवं घर पर रोड़ेबाजी करने वाले नामजद आरोपित मो. दुलारे, मो. प्यारे व मो. सितारे सहित अन्य की गिरफ्तार नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. सोमवार को इस मामले से आक्रोशित लोगों ने शहर की दुकानों को बंद कराया व लोगों से इस आंदोलन में सहयोग करने की अपील की.
लोगों का कहना था कि इस मामले में आरोपित के घर की तलाशी ली जाती तो निश्चय ही आपत्ति जनक सामान मिलता. घटना की रात से ही यहां के लोग आरोपित के घर की तलाशी लेने के लिये पुलिस से गुहार लगा रही है. पर पुलिस इस मामले में लगातार अनदेख कर रही है. जिस कारण से मारपीट करने के बाद आरोपित आराम से घर से फरार हो गये. यह स्थानीय लोगों के लिये परेशानी व दहशत का माहौल बना दिया है.
हालांकि इंटर की परीक्षा को लेकर बंद का असर आंशिक ही रहा. कुछ देर बाद ही दुकाने खुल गयी. इस दौरान अरूण प्रसाद, दीनदयाल साह, उमाशंकर गुप्ता, किशन
