रंगदारी मांगने आये दो अपराधी धराये

मधुबनी : नगर थाना क्षेत्र के सहुआ स्थित हीरो शोरूम एजेंसी के गादाम के निकट गुड़गांव हरियाणा से ट्रक में लादकर लाये गये ट्रक से बाइक चोरी करने अाये तीन चोर में से दो चोर को चौकीदार एवं स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. इस संबंध में ट्रक के ड्राइवर यूपी […]

मधुबनी : नगर थाना क्षेत्र के सहुआ स्थित हीरो शोरूम एजेंसी के गादाम के निकट गुड़गांव हरियाणा से ट्रक में लादकर लाये गये ट्रक से बाइक चोरी करने अाये तीन चोर में से दो चोर को चौकीदार एवं स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. इस संबंध में ट्रक के ड्राइवर यूपी के कुशीनगर निवासी प्रदीप कुमार ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

आवेदन में कहा है कि वह हरियाणा से गुड़गांव ट्रक में बाइक लेकर सहुआ स्थित हीरो शोरूम के गोदाम के निकट सड़क किनारे खड़ा कर सोया था. इसी बीच रात में ट्रक का दरबाजा किसी के खटखटाने की आवाज सुनाई दी. ड्राइवर प्रदीप ने खिड़की से झांककर देखा तो एक बाइक पर सवार तीन लोग गाली गलौज करते हुए कहा कि इस स्थान पर गाड़ी लगाओंगे तो रंगदारी देनी होगी.

जब प्रदीप ने रंगदारी देने से इंकार किया तो तीनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट करने लगे. ड्राइवर के हल्ला करने पर स्थानीय लोग और चौकीदार वहां पहुंच गये. तीनों लोग बाइक छोड़कर वहां से भागने लगे. थाना के चौकीदार द्वारा उनलागों को पकड़ने के क्रम में अपराधियों द्वारा उसके साथ मारपीट किये जाने लगा.

एक आदमी भागने में सफल रहा. पकड़ाये लोगों में मो नेहान भौआड़ा ईद मोहल्ला चौक वार्ड 22 एवं दूसरा मो़ आशिफ ऊर्फ मुनाजीर राघोनगर भौआड़ा शामिल है. दोनों से पूछताछ में भागने वाला मो़ जाहिद राघोनगर भौआरा का निवासी है. रात्रि गश्ती दल को दोनों आरोपियाें को सुपुर्द कर दिया गया. दोने ही अपराधी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >