अंतिम दिन 157 अभ्यर्थियों ने दाखिल किये नामांकन के पर्चे

रहिका : पहले चरण के पैक्स चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन रहिका प्रखंड में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए गुरुवार को 15 लोगों ने अपने नामांकन के पर्चे दाखिल किया. सतलखा पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए शिवकला देवी, सौराठ से बबलू कुमार ठाकुर, नजीपुर से मनीष कुमार चौधरी, विजय कुमार यादव, […]

रहिका : पहले चरण के पैक्स चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन रहिका प्रखंड में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए गुरुवार को 15 लोगों ने अपने नामांकन के पर्चे दाखिल किया. सतलखा पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए शिवकला देवी, सौराठ से बबलू कुमार ठाकुर, नजीपुर से मनीष कुमार चौधरी, विजय कुमार यादव, ककरौल उत्तरी से विनोद यादव, इजरा से तकी अहमद, हुसैनपुर से बाल्मीकि सहनी, ललन मंडल, भोगेंद्र यादव, शिवनारायण साह, शंभुआर से विश्वजीत कुमार सिंह, भौआरा से दिनेश यादव, लक्ष्मीपुर से अर्जुन यादव सहित 26 अभ्यर्थियों नामंकन के पर्चे दाखिल किये. सदस्य पद के लिए 131 अभ्यर्थियों ने नामांकन के पर्चे दाखिल किया. यह जानकारी बीडीओ सत्येंद्र कुमार यादव ने दी है.

26 पंचायतों के 18 पैक्स का होगा चुनाव : सकरी. पंडौल प्रखंड क्षेत्र के 26 पंचायत में पैक्स चुनाव के पहले चरण में 18 पैक्सों में चुनाव होगा.गुरुवार को नामांकन के अंतिम दिन पैक्स अध्यक्ष पद के लिए कुल 18 पैक्सों में 24 पैक्स सदस्यों ने नामांकन का पर्चा भरा़ अंतिम दिन नामांकन के समय सीमा समाप्त होने के साथ ही 18 अनारक्षित पैक्स अध्यक्ष पद के लिए 53 प्रत्याशियों ने नामांकन किया़ जिसमें 49 पुरुष व 4 महिला हैं. वहीं कार्यकारिणी सदस्य के लिए 185 सदस्यों ने नामांकन पर्चा भरा.
जिसमें सामान्य वर्ग से 60 पुरुष व 44 महिला अभ्यर्थी, अत्यंत पिछड़ा वर्ग से 17 पुरुष व 7 महिला अभ्यर्थी, पिछड़ा वर्ग से 17 पुरुष व 10 महिला एवं अनुसूचित जाति से 23 पुरुष व 7 महिला अभ्यर्थी हैं. नामांकन के अंतिम दिन दहिवत माधोपुर पूर्वी पैक्स से निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष अनिल सिंह ने अध्यक्ष पद के लिए अपने साथ 11 सदस्यीय कमिटी संग नामांकन पर्चा दाखिल किया.
ज्ञात हो कि इससे पूर्व इस सीट से वह अध्यक्ष पद पर लगातार दो बार से जीत दर्ज करते आ रहे है. मौके पर उनके साथ पंडौल प्रखंड व्यापार मंडल अध्यक्ष सह दहिवत माधोपुर पूर्वी पंचातय के मुखिया अनविंद कुमार सिंह मुन्ना, दिलीप ठाकुर, प्रेम मंडल सहित अन्य लोग उपस्थित थे. पंडौल पश्चिमी पैक्स से निवर्तमान अध्यक्ष अशोक साह ने नामांकन पर्चा दाखिल किया.
दूसरे चरण के नामांकन की प्रक्रिया शुरू : मधेपुर. मधेपुर प्रखंड में पैक्स के चुनाव को लेकर गुरुवार से प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित टीपीसी भवन में नामांकन कार्य शुरू हुआ़ नामांकन के पहले दिन एक भी नामांकन दाखिल नहीं किया गया. प्रखंड के 26 पैक्सों में से 9 पैक्सों में 11 दिसंबर को दूसरे चरण में होने वाले चुनाव को लेकर 30 नवंबर तक नामांकन की तिथि निर्धारित की गयी है.
जबकि नामांकन पत्रों की जांच 1 से 2 दिसंबर व नाम वापसी एवं चुनाव चिह्न का आवंटन 4 दिसंबर को किया जायगा़ मतगणना 12 दिसंबर को होगी़ प्रखंड विकास पदाधिकारी सह आरओ पुलक कुमार, बीसीओ सह एआरओ ओमप्रकाश झा एवं गौरव कुमार ने कहा है कि इस पैक्सों में चुनाव को लेकर कुल 24 मतदान केंद्र बनाये गये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >