पहले दिन दर्जन भर लोगों ने पर्चा भरा
सकरी/पंडौल : पंडौल प्रखंड क्षेत्र की कुल 26 पंचायतों में पैक्स चुनाव के पहले चरण में 18 पैक्सों में चुनाव होगा़ मंगलवार को नामांकन के पहले दिन करीब दर्जन भर पैक्स सदस्यों ने नामांकन पर्चा भरा़ दहिवत माधोपुर पश्चिमी पैक्स से वर्तमान प्रखंड प्रमुख आशा देवी ने अध्यक्ष पद के लिए अपने साथ 11 सदस्यीय […]
सकरी/पंडौल : पंडौल प्रखंड क्षेत्र की कुल 26 पंचायतों में पैक्स चुनाव के पहले चरण में 18 पैक्सों में चुनाव होगा़ मंगलवार को नामांकन के पहले दिन करीब दर्जन भर पैक्स सदस्यों ने नामांकन पर्चा भरा़ दहिवत माधोपुर पश्चिमी पैक्स से वर्तमान प्रखंड प्रमुख आशा देवी ने अध्यक्ष पद के लिए अपने साथ 11 सदस्यीय कमेटी संग नामांकन पर्चा दाखिल किया.
ज्ञात हो कि इससे पूर्व इस सीट से प्रमुख पति हीरा लाल दास अध्यक्ष पद पर लगातार जीत दर्ज करते आ रहे हैं. श्रीपुरहाटी दक्षिण पैक्स से निवर्तमान अध्यक्ष मनोज साह व संकोर्थु पैक्स में निवर्तमान अध्यक्ष बेचन यादव ने दो-दो सेट में नामांकन कराया़
श्रीपुरहाटी मध्य पैक्स में निवर्तमान अध्यक्ष विनोद यादव व बिरौल पैक्स में चंदु मिश्र सहित विभिन्न पैक्सों में अध्यक्ष पद सहित कार्यकारिणी समिति के लिए दर्जनों लोगों ने नामांकन पर्चा भरा़ समाचार लिखे जाने तक पंचायत वार पैक्स अध्यक्षों द्वारा नामांकन पर्चा दाखिल किये जाने का रिपोर्ट तैयार नहीं हो सका था. जिस कारण यह पता नहीं चल सका कि कुल कितने पैक्स अध्यक्षों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है.
रहिका : नामांकन के प्रथम दिन अध्यक्ष पद पर दो और सदस्य पद पर पांच ने नामांकन किया. अध्यक्ष पद पर सतलखा पैक्स से एक और इजरा पैक्स से एक. वहीं सदस्य पद पर सतलखा से तीन और इजरा से दो ने नामांकन किया. बीडीओ सत्येन्द्र कुमार यादव ने बताया कि सतलखा, सप्ता, सौराठ, ककरौल उत्तरी, नाजीरपुर, इजरा, हुसैनपुर, शंभुआर, लक्ष्मीपुर, भौआरा, पैक्स का चुनाव 9 दिसंबर को होगा.