बीडीओ के खाते से निकला 3.73 लाख

मधुबनी : राजनगर थाना क्षेत्र के न्यू चकदह के निवासी रीता कुमारी के एसबीआई के मुख्य शाखा के खाता से 3 लाख 73 हजार रुपया निकाल लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में रीता कुमारी जो वर्तमान में सीवान जिला के दरौंदा प्रखंड की प्रखंड विकास पदाधिकारी हैं, ने नगर थाना […]

मधुबनी : राजनगर थाना क्षेत्र के न्यू चकदह के निवासी रीता कुमारी के एसबीआई के मुख्य शाखा के खाता से 3 लाख 73 हजार रुपया निकाल लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है.

इस संबंध में रीता कुमारी जो वर्तमान में सीवान जिला के दरौंदा प्रखंड की प्रखंड विकास पदाधिकारी हैं, ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी आवेदन में कहा कि एसबीआई मधुबनी में उनका खाता है जो सैलरी एकाउंट है. 19 सितंबर 2019 को उनके खाता से 50 हजार रुपये की साइबर क्राइम के तहत निकासी की गयी थी.
जिसके बाद उन्होंने अपने एटीएम कार्ड को ब्लाक करा दिया एवं खाता को होल्ड पर रख दिया था. छठ पर्व में जब वे मधुबनी आयी तो उसके बाद बैंकजाकर नया खाता खोलने का आग्रह बैंक कर्मी से की.
पर एसबीआई के सहायक प्रबंधक ने इस संबंध में उनसे कथित तौर पर कहा कि एटीएम तो पूर्व से ब्लाक है ही नया खाता खोलने की जरूरत नहीं है. पुराने खाता पर से ही होल्ड को हटा देते हैं. पुन: उसी खाता से काम चलाएं. अब इस खाते से कोई अन्य रुपया की निकासी नहीं कर सकता है. 20 अक्तूबर से उनके खाता पर से होल्ड हटा दिया गया.
पर 29 अक्तूबर एवं एक नवंबर 2019 को उनके खाते से 3 लाख 73 हजार रुपए की निकासी कर ली गयी. इधर स्टेट बैंक के सहायक शाखा प्रबंधक का कहना है कि बैंक खाता धारी के कहने के अनुसार कार्य करता है. अगर खाताधारी नया खाता खोलने के लिए कहता है तो उसे नया खाता खोल दिया जाता है. ऐसे में आवेदक का आरोप बेबुनियाद है. बैंक भी यह पता लगा रही है कि खाता से फ्राड कैसे और कहां हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >