मधेपुर में 29 बोतल विदेशी शराब की गयी बरामद

मधेपुर : मधेपुर थाना पुलिस ने गुधवार को प्रसाद गांव के पचगछिया टोला में केले के पेड़ के नीचे दो कार्टन में रखा 29 बोतल विदेश शराब बरामद किया़ पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की़ बरामद विदेशी शराब आर एस 375 एमएल की बोतल है. थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया […]

मधेपुर : मधेपुर थाना पुलिस ने गुधवार को प्रसाद गांव के पचगछिया टोला में केले के पेड़ के नीचे दो कार्टन में रखा 29 बोतल विदेश शराब बरामद किया़ पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की़ बरामद विदेशी शराब आर एस 375 एमएल की बोतल है. थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि प्रसाद गांव में शराब के कारो बोरियों के द्वारा शराब छिपा कर रखा गया है.

इसी सूचना पर थाना के एएसआई शंभू कुमार एवं एएसआई सुधीर कुमार महतों को पुलिस बलों के साथ प्रसाद गांव भेजा गया़, जहां प्रसाद गांव के एक व्यक्ति के घर के पीछे कुछ दूरी पर एक केला के पेड़ के नीचे से कार्टन में रखा यह शरा बरामद हुआ. थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब के मामले में कार्रवाई की जा रही है

शराब के नशे में हंगामा करता एक युवक धराया : बाबूबरही . थाना क्षेत्र के लोहा पीपर गांव निवासी गणेश शास्त्री को साथी को ग्रामीणों ने शराब के नशे में गाली गलौज वह उत्पात मचाते पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया. ग्रामीण रामलाल साथी के आवेदन पर बाबूबरही थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.
शराब पीने व बेचने के आरोप में दो गिरफ्तार : बासोपट्टी. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर घोड़बंकी गांव मे एक अंडे की दुकान से शराब 48 बोतल शराब बरामद किया है. साथ ही मौके से दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है. इस संबंध में पुअनि सुनील कुमार के प्रतिवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बताया गया है कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अंडे की दुकान पर छापेमारी की. गिरफ्तार आरोपितों में दुर्गेश साह व राम नारायण मंडल शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >