मां ने शराबी बेटे को पहुंचाया जेल

मधुबनी : शराबी पुत्र को उसकी मां व पत्नी ने मिलकर जेल पहुंचाने का मामला नगर थाना में प्रकाश में आया है. बीते सोमवार की रात नगर थाना क्षेत्र के डगर भिट्ठी गांव के ललिता देवी ने अपने पुत्र मुकेश उर्फ धर्मेंद्र शुक्ला को शराब के नशे में होने एवं घर में उनके साथ एवं […]

मधुबनी : शराबी पुत्र को उसकी मां व पत्नी ने मिलकर जेल पहुंचाने का मामला नगर थाना में प्रकाश में आया है. बीते सोमवार की रात नगर थाना क्षेत्र के डगर भिट्ठी गांव के ललिता देवी ने अपने पुत्र मुकेश उर्फ धर्मेंद्र शुक्ला को शराब के नशे में होने एवं घर में उनके साथ एवं पत्नी रूनझुन देवी के साथ गाली ग्लौज, मारपीट व घर के सामानों को तोड़ फोड़ करने की सूचना नगर थाना को देकर उसे गिरफ्तार करायी.

नगर थाना में दर्ज प्राथमिकी में ललिता देवी ने कहा है कि उनका पुत्र मुकेश शुक्ला कोई काम नहीं करता है घर का खाना खर्चा नहीं देता पर शराब के नशे में घर में आग लगाकर सबको जान से मार देने का धमकी देता है. शराब के नशे में वह उनकी गला दबाकर मारने का प्रयास किया. बहु ने किसी तरह उनकी जान बचायी. नगर थाना की पुलिस ने धर्मेंद्र शुक्ला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >