अंतरजातीय विवाह पर जान से मारने की धमकी

मधुबनी : अंतर्जातीय विवाह करने वाली हरलाखी थाना के मनोहरपुर गांव के प्रीति कुमारी को उसके परिजनों एवं स्वजातीय विवाह करने वाली हरलाखी थाना के मनोहरपुर गांव के प्रीति कुमारी को उसके परिजनों एवं स्वजातीय द्वारा जान मारने की धमकी दी जा रही है. प्रीति कुमारी ने अपने पति नीतीश कुमार मंडल के साथ पुलिस […]

मधुबनी : अंतर्जातीय विवाह करने वाली हरलाखी थाना के मनोहरपुर गांव के प्रीति कुमारी को उसके परिजनों एवं स्वजातीय विवाह करने वाली हरलाखी थाना के मनोहरपुर गांव के प्रीति कुमारी को उसके परिजनों एवं स्वजातीय द्वारा जान मारने की धमकी दी जा रही है. प्रीति कुमारी ने अपने पति नीतीश कुमार मंडल के साथ पुलिस अधीक्षक डा. सत्य प्रकाश से मिलकर अपने एवं ससुराल के लोगों के जान माल की सुरक्षा की गुहार लगायी है.

पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में प्रीति कुमारी ने बताया कि वे अपने ग्रामीण नीतीश कुमार मंडल से दो वर्षों से प्रेम करती थी. पढी लिखी बालिग होने के कारण 10 मई 2019 को काली मंदिर गंगार में हिंदु रीति रिवाज से शादी की. 16 मई को मधुबनी न्यायालय में उपस्थिति होकर शपथ पत्र के जरीए विवाह का उद्घोषणा पत्र बनबायी. इसके विरोध में मेरी मां जिवछी देवी ने झुठी कहानी बनाकर नीतीश एवं उनके परिवार के अन्य सदस्यों पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करा दी.
पति एवं ससुराल पक्ष के लोगों पर अपहरण का मामला दर्ज होने पर वह पुलिस के समक्ष आकर न्यायालय में उपस्थित होकर 164 का बयान देकर अपने पति के साथ अहमदाबाद चली गयी. पर मेरे मायके पक्ष के लोगों द्वारा मेरे ससुराल में जाकर परिवार के अन्य सदस्यों एवं मुझे एवं मेरे पति को जान से मारने की धमकी रोज दिया जा रहा है. समाहरणालय में प्रीति कुमारी एवं उसके पति नीतीश कुमार मंडल ने बताया कि एसपी ने सुरक्षा का आश्वासन दिया है.आवेदन की कॉपी मुख्यमंत्री, महिला आयोग एवं डीजीपी को भी दिया हूं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >