बोर्ड से पारित योजनाओं का कार्यपालक पदािधकारी नहीं कर रहे निष्पादन

मधुबनी : शहर के विकास कार्य को अवरुद्ध करने का आरोप मुख्य पार्षद ने सीधे तौर पर कार्यपालक पदाधिकारी पर लगाया है. इस संबंध में मुख्य पार्षद सुनैना देवी ने नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव को एक पत्र भेजा है. जिसमें उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि जब से वर्तमान कार्यपालक […]

मधुबनी : शहर के विकास कार्य को अवरुद्ध करने का आरोप मुख्य पार्षद ने सीधे तौर पर कार्यपालक पदाधिकारी पर लगाया है. इस संबंध में मुख्य पार्षद सुनैना देवी ने नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव को एक पत्र भेजा है. जिसमें उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि जब से वर्तमान कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष आनंद चौधरी ने पदभार संभाला है.

शहर में न तो सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है और न ही वर्तमान सशक्त स्थायी समिति एवं नगर बोर्ड के द्वारा पारित प्रस्ताव पर ही काम हो रहा है. इस स्थिति में इनके रहते शहर का विकास नहीं हो सकता है.

हर योजना विफल . मुख्य पार्षद ने प्रधान सचिव को दिये पत्र में कहा है कि शहर की हर योजना का हाल बुरा है. बीते करीब आठ माह से शहर के दर्जन भर वार्ड में कबीर अंत्येष्टि योजना का लाभ तक नहीं मिल रहा है. जानकारी के अनुसार वार्ड 6,7,10,17 सहित अन्य कई वार्ड में कबीर अंत्येष्टि योजना का पैसा नहीं दिया गया है. जिस कारण इन वार्ड में गरीब के मरने पर दाह संस्कार तक के लिये पैसे का इंतजाम नहीं हो पा रहा है. इसी प्रकार गली नली योजना का वर्तमान कार्यपालक के कार्यकाल में टेंडर तक नहीं निकाला जा सका है. सशक्त स्थायी समिति के द्वारा पारित विवाह भवन के लिये न तो निविदा निकाली गयी और न ही ग्रिलिंग का कार्य ही किया गया है. रैन बसेरा का काम भी सौ फीसदी नहीं किये जाने की बात कही गयी है.
गबन के आरोपी सहायक पर नहीं हो रही कार्रवाई . इधर, आवास योजना में कथित तौर पर गड़बड़ी करने वाले आवास सहायक पवन कुमार पर कार्रवाई नहीं किये जाने का मामला भी मुख्य पार्षद ने उठाया है.
कहा है कि कइ माह से संचिका गायब है, पर इस कर्मी पर अब तक प्राथमिकी भी दर्ज नहीं की जा सकी है. जबकि इससे पूर्व सहायक से स्पष्टीकरण भी पूछा गया था. इसके अलावे भी कई आरोप लगाते हुए कार्यापालक पदाधिकारी को यहां से तत्काल अन्यत्र भेजने का अनुरोध किया है.
जांच के बाद होगा भुगतान : कार्यपालक पदािधकारी
इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी आशुतोष आनंद चौधरी ने बताया है कि मुख्य पार्षद को जो आरोप लगाना है, लगाएं. आवास योजना की जांच की जा रही है. जांच के बाद सही लाभुकों को पैसे का भुगतान किया जा रहा है. इसी प्रकार योजना के क्रियान्वयन के लिये भी पहल की जा रही है. वह भी जल्द ही शुरू हो जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >