नवविवाहिता की झुलसकर संदेहास्पद स्थिति में मौत

लौकही : थाना क्षेत्र के लौकही पंचायत के वार्ड 4 में सोमवार की रात एक नवविवाहिता की जलकर संदेहास्पद मौत हो गयी. घटना बीते सोमवार की रात की है. घटना की भनक आस-पड़ोस के लोगों को मंगलवार की सुबह में हुई और पुलिस को घटना की सूचना दी. घटना की सूचना मिलते ही लौकही थाना […]

लौकही : थाना क्षेत्र के लौकही पंचायत के वार्ड 4 में सोमवार की रात एक नवविवाहिता की जलकर संदेहास्पद मौत हो गयी. घटना बीते सोमवार की रात की है. घटना की भनक आस-पड़ोस के लोगों को मंगलवार की सुबह में हुई और पुलिस को घटना की सूचना दी. घटना की सूचना मिलते ही लौकही थाना प्रभारी अरविंद कुमार सदल-बल पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया.

पुलिस के आने से पहले घर के सभी लोग भाग गये थे. पुलिस ने घर का किवाड़ तोड़कर लाश को अपने कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त घटना आत्महत्या है या हत्या इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. मिली जानकारी के अनुसार मृतका कंचन कुमारी (25) इंद्र प्रसाद गुप्ता की तीसरे पुत्र की पत्नी थी. इन्द्र प्रसाद गुप्ता को चार पुत्र है. चारों पुत्र घर से बाहर रहकर मजदूरी करते हैं. इंद्र प्रसाद गुप्ता के तीसरे पुत्र रंजीत गुप्ता की शादी बीते मार्च महीने में धूमधाम से फुलपरास के मदना बैरिया गांव में हुई थी.

शादी के कुछ दिनों बाद रंजीत गुप्ता दिल्ली कमाने के लिए चला गया. घटना से एक दिन पहले ही रंजीत अपने घर आया था और उसी रात यह घटना हुई. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर मृतका खुद आग लगाती तो चिखने चिल्लाने की आवाज़ जरूर सुनाई देती. लेकिन चिखने चिल्लाने की आवाज किसी ने भी नहीं सुनी. पुलिस मामले में की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >