1435 लीटर स्पिरिट जब्त

तुरकौलिया : पुलिस ने छापेमारी कर चिलराव पुलिया के पास से 1435 लीटर स्प्रिट सहित बाइक जब्त की है. तस्कर पुलिस की भनक लगते ही भाग निकले. थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि मामले में सात तस्करों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. तस्करों में नेजामुद्दीन उर्फ बिजली देवान, मेराजुल देवान दोनों झखिया निवासी, […]

तुरकौलिया : पुलिस ने छापेमारी कर चिलराव पुलिया के पास से 1435 लीटर स्प्रिट सहित बाइक जब्त की है. तस्कर पुलिस की भनक लगते ही भाग निकले. थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि मामले में सात तस्करों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है.

तस्करों में नेजामुद्दीन उर्फ बिजली देवान, मेराजुल देवान दोनों झखिया निवासी, चिलराव निवासी धीरन यादव, हरिशंकर यादव, संजीव राय, राकेश राय तथा शंकर सरैया परसौना निवासी रंजीत राय है. इससे पहले भी नेजामुद्दीन उर्फ बिजली देवान, धीरन यादव एवं हरिशंकर यादव शराब मामले में जेल जा चुका है. छापेमारी थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >