मधुबनी में सात जगहों पर टूटा महाराजी बांध

बाढ़ : नये इलाकों में फैलने लगा बाढ़, बढ़ी परेशानी मधुबनी : नेपाल की बारिश से उफनायी नदियों का पानी नये इलाकों में फैलने के साथ-साथ तटबंधों को भी तोड़ना शुरू कर दिया है. मधुबनी और दरभंगा में तटबंधों को अधिक नुकसान हो रहा है. मधुबनी के बेनीपट्टी अनुमंडल में अधवारा समूह की नदियों के […]

बाढ़ : नये इलाकों में फैलने लगा बाढ़, बढ़ी परेशानी

मधुबनी : नेपाल की बारिश से उफनायी नदियों का पानी नये इलाकों में फैलने के साथ-साथ तटबंधों को भी तोड़ना शुरू कर दिया है. मधुबनी और दरभंगा में तटबंधों को अधिक नुकसान हो रहा है. मधुबनी के बेनीपट्टी अनुमंडल में अधवारा समूह की नदियों के दबाव से महाराजी बांध सात जगह टूट गया. बेनीपट्टी के नजरा में दो, अगरोपट्टी, रानीपुर में दो, आईटीआई कॉलेज के समीप शिवनगर में और करहारा में महाराजी बांध टूट गया है. वहीं सोहरौल में धौंस का तटबंध मंगलवार की सुबह टूट गया. मधेपुर में गागन नदी भी उफनाने लगी है.

वहीं दरभंगा में सोमवार की देर रात दो स्थानों पर अधवारा समूह की खिरोई नदी का तटबंध में टूट गया. इससे करीब तीन दर्जन गांवों में पानी फैल गया है. कमतौल-जोगियारा स्टेशन के बीच पुल संख्या 18 का गाटर पानी में डूब जाने की वजह से दरभंगा-सीतामढ़ी रेल खंड पर ट्रेनों का परिचालन मंगलवार से ठप हो गया है. सोमवार की शाम के बाद इस खंड पर एक भी ट्रेन नहीं चली है.

सीतामढ़ी में भी बाढ़ का पानी नये इलाके में फैल रहा है. सोमवार की देर शाम तक जिला मुख्यालय के आसपास शांतिनगर व कैलाशपुरी मोहल्ला में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. जिले के सभी 16 प्रखंड के 173 पंचायत के 17.15 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित है. चोरौत प्रखंड अंतर्गत पश्चिमी पंचायत के वर्मा गांव निवासी परीक्षण राउत के सबसे छोटे पुत्र 11 वर्षीय पुत्र किशन कुमार की मौत पानी में डूबने से हो गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >