घरों में घुस रहा बारिश का पानी

मधुबनी : बीते तीन दिनों से रूक रूक कर जिले भर में हो रही बारिश से जहां लोगों में खुशी व्याप्त है. वहीं शहर के लोग परेशान हैं. शहर के कई मुख्य सड़कों व मुहल्ला में जल जमाव से लोग परेशान है. नगर परिषद द्वारा जल निकासी का हर प्रयास विफल हो रहा है. गौरतलब […]

मधुबनी : बीते तीन दिनों से रूक रूक कर जिले भर में हो रही बारिश से जहां लोगों में खुशी व्याप्त है. वहीं शहर के लोग परेशान हैं. शहर के कई मुख्य सड़कों व मुहल्ला में जल जमाव से लोग परेशान है. नगर परिषद द्वारा जल निकासी का हर प्रयास विफल हो रहा है. गौरतलब हो कि पिछले 20 दिनों में जल जमाव को लेकर लोगों ने दो बार मुख्य सड़क को जाम कर दिया है. शहर के पुराना मैक्सी स्टैंड, वार्ड 7 व आठ का महादलित बस्ती, विनोदानंद झा कॉलोनी, प्रोफेसर कॉलोनी, गदियानी, बैंक कॉलोनी, तिरहुत कॉलोनी आदि जगहों पर जल जमाव से लोग परेशान है. जहां पैदल चलना मुश्किल है.

शहर बना नारकीय. रूक रूक कर हो रही बारिश से शहर की कई सड़कें कीचड़मय हो गयी है. यहां की स्थिति नारकीय बनी हुई है. लोगों ने इसका मुख्य कारण सड़कों की ठीक से सफाई नहीं होना है. शहर के गिलेशन बाजार, गदियानी, महिला कॉलेज रोड, बस स्टैंड आदि सड़क कीचड़ से पटा हुआ है. जहां पैदल चलना मुश्किल है.
बस स्टैंड में यात्रियों को भारी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है. आने वाले यात्री तो सड़क पर बस से उतर जाते हैं पर बस पर चढ़ने के लिए बस स्टैंड में कीचड़ से जाना पड़ता है. इससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गयी है.
सड़कों पर लगा पानी. एक ओर जहां पानी होने से हर लोग खुश है. वहीं शहर के लोगों को जल जमाव से काफी परेशानी हो रही है. शहर के रिहायशी कॉलोनी बीएन झा कॉलोनी में घुटने भर पानी जमा है.
हल्की बारिश ने ही लोगों को परेशान कर रखा है. कई लोगों के घरों में पानी जमा हो रहा है. नाला जाम रहने से पानी की निकासी नहीं हो रही है. जल जमाव से स्कूली बच्चों को काफी परेशानी हो रही है. बीएन झा कॉलोनी में स्कूल के ठीक बगल में जल जमाव है. जिससे बच्चों को परेशानी हो रही है. हालांकि वार्ड पार्षद सुरेंद्र मंडल, राज कैनाल की सफाई में तत्परता दिखायी है. पिछले दो दिनों से जल निकासी का प्रयास किया जा रहा है.
चकदह से शहर आना हुआ दूभर
पिछले दो तीन दिनों से हो रही वर्षा से शहर से सटे पूरब चकदह, नंदनगर, पलिवार सहित अन्य मुहल्लावासी को जल जमाव से परेशानी बढ़ गई है. शहर आने वाली सभी सड़क पर जल जमाव है. खासकर रांटी जलधारी चौक मुख्य सड़क में देव नारायण यादव महाविद्यालय के समीप सड़क पर एक से दो फीट तक पानी लगा हुआ है.
जिससे वहां से जाने वाले को परेशानी होती है. वहीं कई बाइक सवार पानी में संतुलन खोने से गिर पड़े हैं. वहीं सुंदर चौक से चकदह चौक जाने वाली रास्ते पर भी रूक रूक कर हो रही वर्षा से रास्ता किचड़मय हो गया है.स्टेशन से पूरब से शहर आने वाले लोगों को शहर आने में परेशानी उठानी पड़ रही है. जहां जलधारी रांटी मुख्य सड़क में जल जमाव है. वहीं गुमती नंबर 12 से आने वाले लोगों को जहां भाजपा कार्यालय वाले सड़क में जल जमाव है.
वहीं पुरानी गुमती के स्थान जहां आरओबी निर्माणाधीन है. वहां वर्षा के कारण रास्ता किचड़मय हो गया है. जिससे आने जाने वालों को बड़ी परेशानी हो रही है. संवेदक द्वारा रास्ता नहीं बनाकर पहले सड़क पर ही आरओबी निर्माण किया जा रहा है. जिससे बगल से बने मिट्टी भराई के बाद बने सड़क पर वर्षा से किचड़ किचड़ हो गया है. जिससे मोटर साइकिल वाले को परेशानी तो हो ही रही है. वहीं पैदल जाने वाले को भी बड़ी फजीहत का सामना करना पड़ता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >