मधुबनी :एक करोड़ की चोरी का आरोपित गिरफ्तार

झंझारपुर (मधुबनी) : कोलकाता के एक अपार्टमेंट से एक करोड़ की चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार चल रहे आरोपित को झंझारपुर पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. आरोपित युवक थाना क्षेत्र के सुखेत का गांव के जागेश्वर मुखिया का पुत्र कृष्ण कुमार मुखिया है. कोलकाता पुलिस उसे रिमांड पर लेकर कोलकाता ले […]

झंझारपुर (मधुबनी) : कोलकाता के एक अपार्टमेंट से एक करोड़ की चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार चल रहे आरोपित को झंझारपुर पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. आरोपित युवक थाना क्षेत्र के सुखेत का गांव के जागेश्वर मुखिया का पुत्र कृष्ण कुमार मुखिया है. कोलकाता पुलिस उसे रिमांड पर लेकर कोलकाता ले गयी.
थानाध्यक्ष जितेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर उसे दिल्ली से आ रही बस से गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि कोलकाता निवासी अमित कुमार अग्रवाल के आवेदन पर कृष्णा एवं राजू पर चोरी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >