मधुबनी : बदचलनी का आरोप लगा लड़की का बाल मुंडवाया

झंझारपुर (मधुबनी) : थाना क्षेत्र की चनौरागंज पंचायत के चनौरा गोठ गांव में दो लड़कियों पर बदचलनी का आरोप लगाते हुए पंचायत ने एक लड़की का बाल मुंडवा दिया है. दूसरी लड़की की चोटी काटकर छोड़ दिया गया. इस फैसले का विरोध करने पर बाल मुडवाने की सजा पाने वाली लड़की के भाई को पंचायत […]

झंझारपुर (मधुबनी) : थाना क्षेत्र की चनौरागंज पंचायत के चनौरा गोठ गांव में दो लड़कियों पर बदचलनी का आरोप लगाते हुए पंचायत ने एक लड़की का बाल मुंडवा दिया है. दूसरी लड़की की चोटी काटकर छोड़ दिया गया.
इस फैसले का विरोध करने पर बाल मुडवाने की सजा पाने वाली लड़की के भाई को पंचायत ने बुरी तरह पीटा. इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को अनुमंडलीय अस्पताल में में भर्ती कराया गया है. पीड़ित लड़की के पिता ने गांव के ही युवकों पर पीड़िता के साथ छेड़खानी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है. गांव में तनाव का माहौल है. आवेदन मिलने के बाद थाना के एएसआइ सुनील कुमार ने मामले की जांच की. आवेदन में बताया गया है कि दोनों लड़कियां कलमबाग में पत्ता बीछने गयी थीं.
जहां से गांव के दो युवकों अली असगर एवं मासूम साह उनके साथ छेड़खानी करने लगे. इसका विरोध किया, तो लड़कियों पर बदचलन का आरोप लगा कर पंचायत में बाल मुडवाने की सजा दी गयी. हालांकि पंचायत में न तो मुखिया थे और न ही सरपंच.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >