ट्रेनों के लेट से पहुंचने से यात्रियों की परेशानी

मधुबनी : गर्मी में लंबी दूरी के गाड़ियों का विलंब परिचालन से यात्रियों की परेशानी बढ़ गयी है. स्टेशन पर पहुंचने वाली अिधकतर ट्रेन अपने निर्धारित समय से घंटों लेट चल रही है. जिस क्रम में अमृतसर जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस मंगलवार को तय समय रात्रि 11.40 से 9.30 घंटा विलंब से पहुंची. विलंब परिचालन […]

मधुबनी : गर्मी में लंबी दूरी के गाड़ियों का विलंब परिचालन से यात्रियों की परेशानी बढ़ गयी है. स्टेशन पर पहुंचने वाली अिधकतर ट्रेन अपने निर्धारित समय से घंटों लेट चल रही है. जिस क्रम में अमृतसर जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस मंगलवार को तय समय रात्रि 11.40 से 9.30 घंटा विलंब से पहुंची. विलंब परिचालन के कारण जयनगर अमृतसर शहीद एक्सप्रेस बुधवार को तय समय सुबह 7.57 से 7.30 घंटा विलंब से खुली.

नई दिल्ली जयनगर स्वतंत्रता सेनानी मंगलवार को तय समय शाम 6.30 बजे से 4.30 घंटा, पटना जयनगर इंटरसीटी एक्सप्रेस तय समय रात 9.46 बजे से 1 घंटा, पटना जयनगर सवारी गाड़ी तय समय रात्रि 12.12 बजे से 5 घंटा विलंब से पहुंची. रांची जयनगर रांची एक्सप्रेस तय समय सुबह 6.15 बजे से 1 घंटा, सियालदह जयनगर गंगासागर एक्सप्रेस तय समय सुबह 7 बजे से 2 घंटा, मनिहारी जयनगर जानकी एक्सप्रेस तय समय 2 घंटा सुबह आनंद बिहार जयनगर गरीब रथ एक्सप्रेस तय समय दोपहर 12.30 बजे से 3.40 घंटा, राजेंद्रनगर जयनगर इंटरसीटी एक्सप्रेस तय समय दोपहर 2 बजे से 1.30 घंटा विलंब से पहुंची. दूसरी ओर जयनगर पटना सवारी गाड़ी तय समय सुबह 3.55 बजे से 4 घंटा, जयनगर मनिहारी जानकी एक्सप्रेस तय समय सुबह 5.11 बजे से 1.45 घंटा, जयनगर पटना इंटरसीटी एक्सप्रेस तय समय सुबह 5.38 बजे से 45 मिनट विलंब से खुली. यह जानकारी टीई नवीन कुमार ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >