पांच घंटे विलंब से पहुंची गंगासागर एक्सप्रेस

मधुबनी : जयनगर दरभंगा रेल खंड पर लंबी दुरी के ट्रेनों का विलंब परिचालन मंगलवार को भी जारी रहा. जिस क्रम में सियालदह-जयनगर गंगासागर एक्सप्रेस तय समय सुबह 7 बजे से 5.30 घंटा विलंब से पहुंची. मनिहारी जयनगर जानकी एक्सप्रेस तय समय सुबह 9.15 बजे से 1 घंटा, हावड़ा जयनगर धुलियान सवारी गाड़ी तय समय […]

मधुबनी : जयनगर दरभंगा रेल खंड पर लंबी दुरी के ट्रेनों का विलंब परिचालन मंगलवार को भी जारी रहा. जिस क्रम में सियालदह-जयनगर गंगासागर एक्सप्रेस तय समय सुबह 7 बजे से 5.30 घंटा विलंब से पहुंची.

मनिहारी जयनगर जानकी एक्सप्रेस तय समय सुबह 9.15 बजे से 1 घंटा, हावड़ा जयनगर धुलियान सवारी गाड़ी तय समय सुबह 10.10 बजे से 3 घंटा, राजेंद्रनगर जयनगर इंटरसिटी एक्सप्रेस तय समय दोपहर 2 बजे से 1.15 घंटा विलंब से पहुंची. दूसरी ओर जयनगर अमृतसर सरयू यमुना व जयनगर नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी का परिचालन तय समय से हुआ. यह जानकारी एएसएम प्रियंका कुमारी ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >