उड़नदस्ता टीम ने नेपाली नागरिक से एक लाख रुपये किया बरामद

जयनगर : निर्वाचन आयोग द्वारा गठित फ्लाईंग स्क्वॉयड की टीम ने रविवार को जयनगर कमला पुल के पश्चिमी छोर के पास चेकिंग के दौरान एक नेपाली नागरिक के पास से एक लाख भारतीय रूपये बरामद किया. आयोग के निर्देश पर गठित विशेष उड़नदस्ता टीम का नेतृत्व सब इंस्पेक्टर बीएन पाण्डेय कर रहे थे. फ्लाईंग स्क्वॉयड […]

जयनगर : निर्वाचन आयोग द्वारा गठित फ्लाईंग स्क्वॉयड की टीम ने रविवार को जयनगर कमला पुल के पश्चिमी छोर के पास चेकिंग के दौरान एक नेपाली नागरिक के पास से एक लाख भारतीय रूपये बरामद किया. आयोग के निर्देश पर गठित विशेष उड़नदस्ता टीम का नेतृत्व सब इंस्पेक्टर बीएन पाण्डेय कर रहे थे.

फ्लाईंग स्क्वॉयड द्वारा चेकिंग के दौरान नेपाली नागरिक नेपाल के धनुषा जिले के हसपुरा गांव निवासी लक्ष्मण ठाकुर के पुत्र बलराम ठाकुर के पास से एक लाख भारतीय रुपये बरामद किया गया. बाइक से रुपये लेकर जयनगर आ रहा था. पूछताछ में नेपाली नागरिक बलराम ठाकुर ने बताया कि उक्त रुपये देवधा स्थित वीआईपी कन्सट्रक्शन कंपनी का है. नेपाली नागरिक से बरामद रुपये को जब्त कर नेपाली नागरिक को छोड़ दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >