बिहार : ट्रैक्टर दुर्घटना में चालक सहित तीन लोगों की मौत

मधुबनी : बिहार के मधुबनी जिला में राजनगर थाना अंतर्गत राघोपुर बलाट गांव में सोमवार शाम एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गहरे गड्ढे में पलट गया, जिससे चालक सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. राजनगर थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मृतकों में चालक कपिल सिंह (30) और […]

मधुबनी : बिहार के मधुबनी जिला में राजनगर थाना अंतर्गत राघोपुर बलाट गांव में सोमवार शाम एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गहरे गड्ढे में पलट गया, जिससे चालक सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. राजनगर थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि मृतकों में चालक कपिल सिंह (30) और ट्रैक्टर पर सवार दो अन्य लोग रामचंद्र साह (28) तथा जनक राम (32) शामिल हैं.

राजनगर थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >