अनाज उतारने के नाम पर वसूली करेंगे, तो कार्रवाई
झंझारपुर : अनुमंडल मुख्यालय स्थित किसान भवन सभागर में नगर पंचायत सहित अनुमंडल के चारो प्रखंड स्थित जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं के साथ एसडीएम अंशुल अग्रवाल ने पहली बार समीक्षा बैठक की़ बैठक में नये एसडीओ ने जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं को कई दिशा निर्देश दिये़ एसडीएम श्री अग्रवाल ने अनुमंडल के डीलरों को साफ निर्देश देते […]
झंझारपुर : अनुमंडल मुख्यालय स्थित किसान भवन सभागर में नगर पंचायत सहित अनुमंडल के चारो प्रखंड स्थित जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं के साथ एसडीएम अंशुल अग्रवाल ने पहली बार समीक्षा बैठक की़ बैठक में नये एसडीओ ने जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं को कई दिशा निर्देश दिये़ एसडीएम श्री अग्रवाल ने अनुमंडल के डीलरों को साफ निर्देश देते हुए कहा कि अगले सप्ताह से वे औचक निरीक्षण पर निकलेंगे.
इस दौरान जन वितरण प्रणाली दुकानों की स्थिति सुधर जानी चाहिए़ उन्होंने कहा कि अगर निरीक्षण में किसी भी तरह की गड़बड़ी पायी जाएगी, तो किसी भी हाल में उक्त डीलर को बख्शा नहीं जाएगा़ एसडीएम ने कहा कि गरीबों के हाथों तक अनाज पहुंचने का मात्र आप ही एक माध्यम हैं. हर गरीब व लाभुकों को सरकारी दिशा निर्देश के आलोक में अनाज और केरोसिन तेल को उपलब्ध करावें. वहीं, उन्होंने कहा कि जाड़े के समय आठ बजे से दिन के दो बजे तक पीडीएस दुकान खुला रहना चाहिए तथा वितरण और स्टॉक का संधारण प्रत्येक दिन बोर्ड पर अंकित रहना चाहिए़ डीलरों को आरसी वन और आरसी टू पर भी बैंक अकाउंट और आधार नम्बर से जोड़ने के लिए दिशा निर्देश दिया.
उन्होने कहा कि अनाज गोदाम पर कम अनाज देना बंद होगा़ पूरे वजन के साथ अनाज उठाव करने का आदेश एसडीओ ने दिया है़ एसडीओ ने कहा कि ऐसा सुना जाता है कि गोदाम पहुंचाने वाले संवेदक द्वारा डीलर से अनाज उतारने के नाम पर मजदूरी वसूला जाता है़ ये हर हाल में बंद होना चाहिए़ अन्यथा ठेकेदार कार्रवाई के लिए तैयार रहें. बैठक में एसडीओ ने विक्रेताओं से पीडीएस को पारदर्शिता लाने का संकल्प दिलाया़ साथ ही सख्त लहजे में कहा कि ऐसा नहीं करने वाले जन वितरण प्रणाली विक्रेता का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा़ हालांकि डीलर शैलेंद्र कुमार ने एसडीओ को गोदाम द्वारा कम अनाज मुहैया कराने का का अारोप लगाया़ साथ ही लखनौर के चंद्रकांत मिश्र ने एक डीलर को दो हॉलसेलर से किरोसन तेल का उठाव करने में परेशानी से अवगत कराया़ बैठक में झंझारपुर आपूर्ति पदाधिकरी सुमित कुमार, अंधराठाढ़ी के जैनेन्द्र कुमार और मधेपुर के विवेक कुमार समेत अनुमंडल के झंझारपुर, अंधराठाढ़ी, लखनौर और मधेपुर के सैकड़ो जप्रिव विक्रेता उपस्थित रहे़