दिल्ली के एक मेट्रो स्टेशन पर देसी पिस्तौल के साथ बिहार का रहने वाला यात्री धराया

नयी दिल्ली : दिल्ली में एक मेट्रो स्टेशन पर 32 साल के एक यात्री को पकड़ा गया. जिसके बैग में कथित रूप से देसी पिस्तौल थी. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के अधिकारियों ने बताया कि बल के कर्मियों ने बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले एस यादव को दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन पर […]

नयी दिल्ली : दिल्ली में एक मेट्रो स्टेशन पर 32 साल के एक यात्री को पकड़ा गया. जिसके बैग में कथित रूप से देसी पिस्तौल थी. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के अधिकारियों ने बताया कि बल के कर्मियों ने बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले एस यादव को दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन पर पकड़ा.

अधिकारियों ने बताया कि उसके बैग में हथियार होने का पता चलने के बाद ऐसा किया गया. अधिकारियों ने कहा कि मामले में आगे की जांच के लिए व्यक्ति को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >