Madhubani News : 11 सदस्यों ने पंचायत समिति की बैठक का किया बहिष्कार

प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई.

मधवापुर. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हुई. जिसका 11 सदस्यों ने बहिष्कार किया. ये सदस्य कई आरोप लगा रहे थे. बैठक का बहिष्कार करने वाले सदस्यों का कहना था कि सदन में अधिकारी स्वयं न आकर अपने प्रतिनिधि को भेजते हैं. योजना को लोड नहीं किया जाता है. मीटिंग की सूचना व्हाट्सएप से दी जाती है. इस संबंध में प्रमुख सुनीता देवी व उप प्रमुख दीपक सिंह ने आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि सदस्यों को सदन में उपस्थित होकर अपनी बात रखनी चाहिए. कहा कि सदन से अनुपस्थित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजने का प्रस्ताव पारित किया गया है. पूछने पर बीपीआरओ अशोक सिंह ने बताया कि पंचायत समिति की दूसरी बार बुलाई गई बैठक के लिए कुल सदस्यों की संख्या का पांचवां भाग उपस्थित होना चाहिए. 30 सदस्यों वाले सदन में 6 समिति व 5 मुखिया के साथ बैठक हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >