सड़क दुर्घटना में घायल युवक की हुई मौत

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की हुई मौत

सिंहेश्वर. थाना क्षेत्र के लालपुर गिद्दा पथ पर शुक्रवार की देर शाम ट्रैक्टर के धक्के से लालपुर वार्ड नंबर दो निवासी गौतम कुमार मंडल (22) जख्मी हो गया था, जिसका सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गौतम के दादा का संपीड़न कार्यक्रम चल रहा था. गौतम सामान लाने बाजार जा रहा था. इसी दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आ गया, जिसे परिजनों ने सहरसा के निजी अस्पताल ले गया. जहां सोमवार को मौत हो गयी. घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. वहीं थानाध्यक्ष बिरेंद्र राम ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है. जानकारी मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >