करेंट लगने से युवक की हुई मौत

करेंट लगने से युवक की हुई मौत

ग्वालपाड़ा. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सुखासन पंचायत वार्ड नंबर 12 में शनिवार खेत में पटवन करने के दौरान करेंट लगने से 26 वर्षीय सुबोध साह की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार शनिवार को सुबोध पिता रामदेव साह के साथ पटवन कर रहा था. इसी दौरान सुबोध को करेंट लग गयी, जिससे उसकी मौत हो गयी. मृतक सुबोध अपने पीछे पत्नी खुशबू देवी व चार बच्चों को छोड़ गया है. पति के शव को देख पत्नी बार-बार बेहोश हो रही थी. घटना की सूचना मिलते ही सुखासन पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अरुण कुमार शर्मा पीड़ित परिवार के घर पहुंचे. उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और सहायता के रूप में तीन हजार रुपये की आर्थिक मदद दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >