युवक की गला रेत कर दी हत्या, छानबीन में जुटी पुलिस

युवक की गला रेत कर दी हत्या

फोटो-मधेपुरा 55- अंकित कुमार (फाइल फोटो).

फोटो-मधेपुरा 56- घटना स्थल पर मौजूद भीड़ व पुलिस.

शौच के लिए गया था बसबिट्टी, पहले से घात लगाये बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

एसडीपीओ ने कहा, अनुसंधान में जुटी है एफएसएल टीम, शीघ्र पकड़े जाएंगे हत्यारे

प्रतिनिधि, मुरलीगंज

भर्राही थाना क्षेत्र के चौड़ा गांव स्थित वार्ड नंबर 15 में अज्ञात अपराधियों ने अंकित कुमार (19) की गला रेतकर हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को बगल के बांसवाड़ी में फेंक अपराधी फरार हो गए. घटना के तमाम बिंदुओं पर पुलिस गहन जांच कर रही है. घटना स्थल पर मुख्यालय एसडीपीओ मनोज मोहन एवं एफएसएल की टीम तफ्तीश में जुटी है. मिली जानकारी के अनुसार अंकित रविवार की सुबह शौच के लिए बांसवाड़ी गया था. जहां पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने गला रेत उसकी हत्या कर दी और शव फेंक वहां से फरार हो गए. घटना की सूचना फैलते ही वहां लोगों की भीड़ जुटने लगी. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. तफ्तीश को पहुंचे मुख्यालय एसडीपीओ ने कहा कि घटना स्थल पर पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है. यहां एसएफएल टीम और डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया गया है. हर हाल में और शीघ्र ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >