सड़क हादसे में युवक घायल, रेफर

सड़क हादसे में युवक घायल, रेफर

उदाकिशुनगंज. उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के एसएच 58 पर रहटा नहर के समीप मंगलवार को सड़क हादसे में एक युवक घायल हो गया. युवक की पहचान लक्ष्मीपुर वार्ड 25 के स्व सुभाष यादव के 25 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में की गयी. घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल युवक राहुल कुमार को स्थानीय पीएचसी ले गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. जानकारी हो कि मंगलवार को युवक खेत से घर आ रहा था. इसी दौरान स्कॉर्पियो ने धक्का मार दिया. घायल युवक को लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया. घटना के बाद स्कॉर्पियो गड्ढे में पटल गया. घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्कॉर्पियो को जब्त करते हुये चालक संजीव कुमार को थाना लाया गया. घटना के बाद घायल राहुल कुमार की पत्नी गुंजन देवी ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है. घटना के बाबत थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है. आवेदन के आलोक में कार्रवाई करते हुये स्कॉर्पियो को जब्त कर थाना लाया गया है. वहीं चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >