24 ग्राम स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

24 ग्राम स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

बिहारीगंज. बिहारीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को पुलिस ने बभनगामा निवासी योगेंद्र रजक के घर में छापेमारी की. इस दौरान एक महिला तस्कर को 24 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार महिला की पहचान पूनम देवी पति योगेंद्र रजक रूप में हुई, जबकि उनके पति योगेंद्र रजक पूर्व में ही स्मैक मामले में जेल जा चुका है. थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि आरोपी सपरिवार बभनगामा बाजार में स्मैक की सप्लाई का नेटवर्क चला रहा है. पूर्व में स्मैक मामले में फरार चल रहे बभनगामा निवासी मुकेश कुमार पिता योगेंद्र रंजक को पुलिस ने घर से गिरफ्तार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >