दहेज के महिला की कर दी गयी हत्या, तीन गिरफ्तार

दहेज के महिला की कर दी गयी हत्या, तीन गिरफ्तार

सिंहेश्वर. थाना क्षेत्र अंतर्गत कटैया गांव में दहेज के लिए विवाहिता गुंजन कुमारी की हत्या शनिवार को कर दी गयी थी. इस मामले में पुलिस ने सास सहित तीन को गिरफ्तार किया है. मृतका के भाई चंदन कुमार यादव ने सिंहेश्वर थाने में दहेज को लेकर हत्या करने का मामला दर्ज कराया. बताया कि बहन की शादी 2019 में कटैया वार्ड सात निवासी शेखर यादव से हुई थी. शादी में पिता दयानंद यादव ने जमीन बेचकर ढाई लाख रुपये नकद, बाइक आदि सामान दिये थे. चंदन ने बताया कि शादी के छह महीने बाद ससुराल वालों ने जमीन की मांग की. जमीन की कीमत करीब पांच लाख रुपये बतायी गयी. मांग पूरी नहीं होने पर पति शेखर यादव, ससुर अखिलेश यादव, सास संगीता देवी, बाबुल कुमार व अजय यादव ने गुंजन को प्रताड़ित करना शुरू किया. चंदन का आरोप है कि इन लोगों ने मिलकर गुंजन की हत्या की साजिश रची. शेखर की दूसरी शादी कराने के लिए गुंजन को रास्ते से हटाया गया. बताया कि चंदन को फोन पर बहन की मौत की सूचना मिली. उसने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी. इसके बाद वह पिता दयानंद यादव, भाइयों और गांव के लोगों के साथ कटैया पहुंचा. पुलिस पहले से वहां मौजूद थी. गुंजन का शव घर में पड़ा मिला. नाक और कान से खून बह रहा था. मृतका का बेटा रोहन कुमार घर में डरा- सहमा मिला. उसने बताया कि मम्मी को पापा, दादी, दादा और उनके दोस्त बाबुल व अजय मिलकर मार रहा था. वह डर से छिप गया था. चंदन का आरोप है कि दहेज के कारण दूसरी शादी करने के लिए ससुराल वालों ने एक राय बनाकर क्रूरता से गुंजन की हत्या की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >