Madhepura Road Accident: मधेपुरा सदर प्रखंड में सड़क दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. हादसा उस समय हुआ जब महिला अपने घर से रिश्तेदार के यहां जा रही थी. तेज रफ्तार और अनियंत्रित मोटरसाइकिल की टक्कर से वह सड़क पर गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट आई. स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.
घायल महिला की पहचान सदर प्रखंड के बालगढ़िया निवासी विमलेश्वरी यादव की पत्नी कौशल्या देवी के रूप में हुई है.
चकला जाने के दौरान हुआ हादसा
परिजनों के अनुसार कौशल्या देवी अपने घर से चकला स्थित अपनी बहन रंभा देवी के घर जा रही थीं. इसी दौरान रास्ते में तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी.
टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट लग गई.
Madhepura Road Accident: स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने तत्काल उन्हें मधेपुरा सदर अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉ. मिथिलेश कुमार ने उनका प्राथमिक उपचार किया.
चिकित्सकों ने बताया कि महिला के सिर में गंभीर चोट होने के कारण विस्तृत जांच की आवश्यकता थी.
सीटी स्कैन सुविधा नहीं होने से किया गया रेफर
सदर अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए कौशल्या देवी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया.
फिलहाल उनका आगे का उपचार मेडिकल कॉलेज में कराया जा रहा है.
Also Read: भागलपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगा गंगाजल: 15 करोड़ की लागत से बिछेगी पाइपलाइन, अगले महीने होगा काम
