जमीन विवाद में महिला जख्मी, रेफर

जमीन विवाद में महिला जख्मी, रेफर

मधेपुरा. सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चांदनी चौक दीनापट्टी वार्ड नंबर दो निवासी जंगबाहदुर यादव की पत्नी मीरा देवी मारपीट में जख्मी हो गयी. पीड़ित महिला ने बताया कि पति के बड़े भाई भूटो यादव के पुत्र दीपक कुमार उनके साथ मारपीट की. उन्होंने बताया कि रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है. वही मंगलवार को दोनों के बीच कहा सुनी हो गयी, जो मारपीट में तब्दील हो गयी. परिजनों ने उसे प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >