स्टेट हाईवे-91 पर बाइक के धक्के से महिला जख्मी

स्टेट हाईवे-91 पर बाइक के धक्के से महिला जख्मी

कुमारखंड.

स्टेट हाईवे-91 पर बाबा धर्म काटा के पास मंगलवार को बाइक सवार ने एक बुजुर्ग महिला को धक्का मार दिया, जिससे महिला जख्मी हो गयी. परिजनों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारखंड में भर्ती कराया. चिकित्सक डॉ प्रवीण कुमार ने प्राथमिक उपचार कर महिला को सदर अस्पताल रेफर कर दिया. बताया कि महिला पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र के चकमका बाजार वार्ड सात निवासी भामा देवी उम्र करीब 80 वर्ष पौत्र आनंद के साथ माईके सुपौल जिले के जदिया थाना क्षेत्र के चिकनी मानगंज गांव रिश्तेदार से मिलने गयी थी.लौटने के दौरान मार्ग स्टेट हाइवे 91 पर कुमारखंड स्थित बाबा धर्म काटा के समीप बाइक सवार महिला ने बाइक रुकवा कर सड़क पार कर रही थी. इस दौरान बाइक सवार ने धक्का मार दिया. घटना के बाद बाइक सवार फरार हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >