बाइक के धक्के से महिला जख्मी

बाइक के धक्के से महिला जख्मी

कुमारखंड. भतनी थाना क्षेत्र अंतर्गत टेंगराहा सिकियाहा पंचायत में सोमवार को बाइक के धक्के से एक महिला जख्मी हो गयी. जख्मी महिला सिकीयाहा वार्ड संख्या-11 निवासी तरार देवी है. तरार देवी सोमवार को मील जा रही थी. इस दौरान सिकियाहा पेट्रोल पंप के समीप बाइक सवार ने धक्का मार दिया. लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी. परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारखंड में भर्ती कराया. चिकित्सक डॉ नवीन भारती ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को सदर अस्पताल रेफर कर दिया. बताया कि घटना के दौरान बाइक सवार का मोबाइल गिर गया, जिसे छोड़कर वह भाग गया. परिजनों मोबाइल भतनी पुलिस को सौंप दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >