महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

प्रतिनिधि, आलमनगर

आलमनगर नगर पंचायत क्षेत्र के खगड़िया बस स्टैंड के पास एक महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है. इस बाबत थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि गुरुवार की सुबह लोगों ने देखा कि घर का दरवाजा लगा हुआ है. भीतर से कोई आवाज देने के बाद भी नहीं निकल रहा है, तो इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी आशुतोष त्रिपाठी पुलिस बल के साथ पहुंचे. घर का दरवाजा तोड़ा तो तो देखा लक्ष्मी देवी फांसी के फंदा से झूल रही है. पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. परिजनों ने अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >