महिला ने गले में फंदा लगाकर की आत्महत्या

महिला ने गले में फंदा लगाकर की आत्महत्या

प्रतिनिधि, सिंहेश्वर सिंहेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत जजहट सबैला पंचायत के भेलवा टोला में एक महिला ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी अनुसार लालपुर सरोपट्टी पंचायत स्थित वार्ड संख्या तीन के गोरेलाल ऋषिदेव ने पुत्री राजनंदनी की शादी भेलवा के मनीष ऋषिदेव से लगभग छह महीने पूर्व की थी. गुरुवार को आत्महत्या कर ली. लड़की के पिता ने बताया कि एक दिन पूर्व उनकी बेटी से बात हुई थी. घर में सब ठीक है. इस तरह की बात कहकर फोन काट दी. घटना की सूचना पर एसआइ राजीव कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली. प्रभारी थानाध्यक्ष कपीलदेव यादव ने बताया कि मौत की जानकारी मिली है. पता लगाया जा रहा है कि किस परिस्थिति में महिला की मौत हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >