सोशल मीडिया पर कट्टा लहराने वाली महिला गिरफ्तार, वायरल वीडियो के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सोशल मीडिया पर हाथ में कट्टा लेकर वीडियो बनाना एक महिला को महंगा पड़ गया. वायरल वीडियो सामने आने के बाद मधेपुरा पुलिस तुरंत हरकत में आयी और कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया.

मधेपुरा. सोशल मीडिया पर हाथ में कट्टा लेकर वीडियो बनाना एक महिला को महंगा पड़ गया. वायरल वीडियो सामने आने के बाद मधेपुरा पुलिस तुरंत हरकत में आयी और कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसके पास से एक देसी मास्केट/हथियार भी बरामद किया है. जानकारी के अनुसार, 28 मई को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था. वीडियो में एक महिला भोजपुरी गाने पर हाथ में हथियार लेकर प्रदर्शन करती नजर आ रही थी. वीडियो वायरल होते ही लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गयी. मामला पुलिस तक पहुंचा तो अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया और तुरंत जांच शुरू कर दी. एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम बनायी गयी. इसमें सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार, मिठाई पुलिस शिविर प्रभारी शिवानी कुमारी, पीटीसी अशोक तिवारी को टीम में शामिल किया गया. टीम ने वायरल वीडियो की जांच की व वीडियो में दिख रही महिला की पहचान मिठाई वार्ड नंबर चार निवासी ललिता देवी पति दीपक यादव के रूप में की. पहचान होने के बाद पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया. तलाशी में एक देसी मास्केट भी बरामद हुआ. बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में महिला इसी हथियार को लहरा रही थी. हालांकि, पुलिस को हथियार के साथ कोई गोली नहीं मिली. गिरफ्तारी के बाद महिला से पूछताछ की गयी. इसके बाद थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने महिला को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kumar Ashish

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >