वार्ड 14 सात महीने से पार्षद विहीन, विकास कार्य हो रहा प्रभावित

वार्ड 14 सात महीने से पार्षद विहीन, विकास कार्य हो रहा प्रभावित

मधेपुरा. नगर परिषद के वार्ड नंबर 14 सात महीने से पार्षद विहीन है. इससे वार्ड के विकास कार्य प्रभावित हो रहा है. वार्ड में विभिन्न जगहों पर कूड़े कचरे का अंबार लगा है. आये दिन कई जगहों पर शादी विवाह मुंडन, मरणोपरांत शांति भोज सहित अन्य मांगलिक कार्यक्रम आयोजित है. इससे आमलोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. पूर्व पार्षद सह सामाजिक कार्यकर्ता ध्यानी यादव की देखरेख में नगर परिषद के कर्मियों द्वारा साफ-सफाई करवाकर उक्त जगहों पर कूड़ेदान दिया गया. पूर्व पार्षद ने कहा कि वार्ड नंबर-14 पिछले 6-7 महीनों से वार्ड पार्षद विहीन है. इस कारण आये दिन वार्ड में चारों ओर गंदगी फैली रहती है और मुहल्ले में कई जगहों पर पोल पर लाइट भी नहीं है. इस कारण रात्रि के समय आने-जाने वाले आमजनों को परेशानी होती है. इसको लेकर कई बार लिखित व मौखिक रूप से कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी को आवेदन दिया, लेकिन कार्रवाई शून्य हैं. चुनाव को लेकर मुहल्लेवासियों के द्वारा निर्वाचन अधिकारी, राज्य निर्वाचन आयोग पटना, आयुक्त, कोसी प्रमंडल सहरसा व जिलाधिकारी को भी कई बार आवेदन दिया गया, लेकिन सात महीने बीतने के बाद भी न ही उपचुनाव करवाया गया और न ही कोई ठोस कार्रवाई की गयी. मौके पर पूर्व पार्षद सामाजिक कार्यकर्ता ध्यानी यादव, विनोद राय, अरुण केशरी, अखिलेश कुमार, बिनोद केशरी, सफाई सुपरवाइजर विजय कुमार, सफाई कर्मी दीपेन मल्लिक, माला देवी, शीला देवी, दिनेश मल्लिक आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >