एनएसएस के विनय पुनः बने निदेशक

एनएसएस के विनय पुनः बने निदेशक

मधेपुरा. वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विनय कुमार ने पुनः राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के बिहार-झारखंड क्षेत्र के निदेशक के रूप में योगदान दिया है. यह जानकारी बीएनएमयू, मधेपुरा के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ सुधांशु शेखर ने दी. उन्होंने बताया कि इसके पूर्व विनय कुमार कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में पदस्थापित थे और उससे भी पहले बिहार-झारखंड क्षेत्र के निदेशक पद पर कार्य कर चुके हैं. उन्होंने आशा व्यक्त किया है कि श्री कुमार अपने प्रशासनिक अनुभव, नेतृत्व क्षमता एवं दूरदृष्टि से बिहार में एनएसएस को नई ऊंचाईयों पर ले जाएंगे और बीएनएमयू, मधेपुरा को भी उनका विशेष सहयोग मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >