बच्चा चोरी भाग रहे चोर को ग्रामीणों ने खदेड़ा, बच्चा छोड़ हुआ फरार

बच्चा चोरी भाग रहे चोर को ग्रामीणों ने खदेड़ा, बच्चा छोड़ हुआ फरार

कुमारखंड. श्रीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगरवारा पंचायत से बच्चा चोरी कर भाग रहे चोर ग्रामीणों ने खदेड़ा. चोर ने बच्चा छोड़कर फरार हो गया. पंचायत के रहमतगंज वार्ड संख्या पांच में रविवार की रात पूर्व उप मुखिया मुस्तफा अंसारी का सात वर्षीय नाती आसिफ पिता आजाद अन्य बच्चों के साथ घर में सो रहा था. इस दौरान उसकी मां निकहत प्रवीन घर का दरवाजा बंद कर मस्जिद में नमाज पढ़ने गयी थी. लौट पर देखा कि एक अंजान व्यक्ति को सात वर्षीय पुत्र आसिफ को गोद में उठाकर ले रहा है. महिला ने शोर मचाया. चोर बच्चा छोड़कर फरार हो गया. पूर्व उप मुखिया ने थानाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण को घटना की सूचना दे दी. सूचना पाते ही थानाध्यक्ष सदल बल के साथ पहुंचे. थानाध्यक्ष ने अभिभावकों को बच्चे के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी. साथ ही संदिग्ध व्यक्ति पर नजर पड़ते ही इसकी सूचना पुलिस को देने की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >