सड़क निर्माण में ग्रामीणों ने संवेदक पर लगाया अनियमितता का आरोप

सड़क निर्माण में ग्रामीणों ने संवेदक पर लगाया अनियमितता का आरोप

मामला पुरैनी प्रखंड के योगीराज से चौसा मुरलीचौक तक बन रहे 14.90 किलोमीटर सड़क का पुरैनी. सड़क निर्माण कार्य में ग्रामीणों ने संवेदक पर गड़बड़ी बरतने का आरोप लगाया है. लोगों ने कहा कि पुरैनी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत योगीराज से चौसा के मुरलीचौक तक 14.90 किलोमीटर सडक ग्रामीण कार्य विभाग के तहत बनायी जा रही है. ग्रामीण अताउर रहमान, अनुप ऋषिदेव , कैलाश मेहरा, हीरा कुमार, राजू कुमार, नंदन मेहरा, नागेश्वर ऋषिदेव, धर्मेंद्र कुमार, मुनि ऋषिदेव, मनोज कुमार, राहुल कुमार ने कहा कि सड़क ढलाई के अगले दिन ही जगह जगह फूट गया. शिकायत के बावजूद संबंधित विभाग के अधिकारी कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि संवेदक द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य में हो रहे अनियमितता का विरोध करने पर पुलिस को बुलाकर धमकाया जाता है ताकि ग्रामीण कोई विरोध नहीं कर सके. वही इस बाबत एसडीएम ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >