कुलपति पर संविदा कर्मी ने लगाए यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार

कुलपति के निजी सहायक राहुल रंजन द्वारा उसे बार-बार दबाव में लाने की कोशिश की गई.

मधेपुरा भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय में कार्यरत एक संविदा महिला कर्मी ने कुलपति और उनके निजी सहायक पर यौन उत्पीड़न, मानसिक प्रताड़ना और नौकरी से हटाने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है. आवेदन के अनुसार, विश्वविद्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत महिला कर्मी ने आरोप लगाया है कि कुलपति प्रो (डॉ) बिमलेंदु शेखर झा ने अपने कार्यकाल के कुछ समय बाद से ही उस पर गलत नजर रखना शुरू कर दिया. आरोप है कि उन्हें बार-बार अपने कार्यालय व आवास पर बुलाकर अशोभनीय व्यवहार किया गया तथा कई बार “बैड टच” जैसी हरकतें भी की गईं. पीड़िता का यह भी कहना है कि कुलपति के निजी सहायक राहुल रंजन द्वारा उसे बार-बार दबाव में लाने की कोशिश की गई. आरोप है कि कहा जाता था कि अगर वह कुलपति के साथ समय बिताएगी तो उसकी नौकरी सुरक्षित कर दी जाएगी, अन्यथा उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया जाएगा. महिला ने 24 मार्च 2026 की एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि उसे फोन कर कुलपति कार्यालय बुलाया गया, जहां पहुंचने पर उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और झूठे आरोप लगाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया. साथ ही, सेवा से हटाने की धमकी भी दी गई. आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि 42 कर्मचारियों के वेतन से जुड़े एक मामले में उस पर गलत तरीके से दबाव बनाया गया और झूठा बयान लिखने को कहा गया. इंकार करने पर उसे नौकरी से निकालने और कानूनी कार्रवाई में फंसाने की धमकी दी गई. पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने तथा अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >