विशेष वाहन चेकिंग अभियान में वाहनों का काटा गया चालान

विशेष वाहन चेकिंग अभियान में वाहनों का काटा गया चालान

उदाकिशुनगंज . पुलिस कप्तान संदीप सिंह के निर्देश पर शुक्रवार की रात एसडीपीओ अविनाश के नेतृत्व में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें उदाकिशुनगंज थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर, एसआइ अजीत कुमार, दारोगा धनंजय कुमार गुप्ता, कालेश्वर सिंह, सत्येंद्र चौबे आदि शामिल थे. विशेष वाहन चेकिंग अभियान के तहत विभिन्न चौक-चौराहों पर वाहनों की जांच की गयी, जिसमें पुलिस द्वारा 13 वाहनों का चालान काटकर 50 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया. इस दौरान विशेष वाहन चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया. कई वाहन चालक मुख्य मार्ग को छोड़कर अन्य मार्गों से भागते नजर आये. हालांकि एसडीपीओ ने कहा कि वाहन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा. वाहन चालक सभी वैध कागजों के साथ यातायात के सभी नियमों का पालन करते हुए ही चलावें, नहीं तो जुर्माना भरने को तैयार रहें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >