15 साल पुराने हत्या मामले के दो वारंटी गिरफ्तार,अन्य दो अभियुक्त भी दबोचे गए

15 साल पुराने हत्या मामले के दो वारंटी गिरफ्तार,

कुमारखंड. थाना पुलिस ने लंबित मामलों के निष्पादन अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुये 15 वर्ष पुराने हत्या मामले में फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं अलग-अलग कांडों के दो प्राथमिकी अभियुक्तों को भी पुलिस ने दबोच लिया है. सभी गिरफ्तार आरोपितों को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय भेज दिया गया है. जानकारी के अनुसार कुमारखंड थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पुराने हत्या मामले के वारंटी अपने-अपने घरों पर मौजूद है. सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये यदुआपट्टी वार्ड संख्या 3 निवासी मोहम्मद इब्राहिम, पिता मो अलाउद्दीन तथा खुर्दा करवैली वार्ड संख्या 13 निवासी रामकुमार मंडल, पिता स्वर्गीय रघुनी मंडल को गिरफ्तार कर लिया. बताया गया कि दोनों आरोपित लगभग 15 वर्ष पुराने हत्या मामले में फरार चल रहे थे और न्यायालय से उनके विरुद्ध वारंट जारी था. थानाध्यक्ष के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने दोनों वारंटियों को विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इधर पुलिस ने अलग-अलग कांडों में नामजद दो अन्य प्राथमिकी अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया है. कांड संख्या 19/26 के अभियुक्त मो नौशाद, पिता मो इस्राइल तथा कांड संख्या 20/26 के अभियुक्त मो. तबरेज, पिता मो. महीद, दोनों निवासी रहटा वार्ड संख्या 01 थाना श्रीनगर को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया. पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध दर्ज मामलों में आवश्यक साक्ष्य मिलने के बाद कार्रवाई की गई है.गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है. कुमारखंड थाना पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों और फरार अभियुक्तों के बीच हड़कंप मच गया है. स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि लंबे समय से फरार अपराधियों की गिरफ्तारी से लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kumar Ashish

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >