दो शातिर को पकड़ कर ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले किया. जानकारी के अनुसार रविवार को अरार थाना क्षेत्र से दो ठग को पकड़ कर ग्रामीणों ने पहले तो धुनाई की फिर बाद में अरार थाना पुलिस के हवाले कर दिया. आरोपी दिलखुश कुमार व दीपक कुमार बसनही थाना क्षेत्र के महुआ बाजार वार्ड छह का रहने वाला है. पता चला कि दोनोंदोनों ठग बीते रविवार को शाम में डेफरा वार्ड नौ में पहुंच कर एक दुकानदार को फोन पे पर फर्जी मैसेज भेज कर उससे तीन हजार रुपए ले लिया. शक होने पर दुकानदार बैलेंस चेक किया तो इस ठगी का पता चला. इस बीच दोनों शातिर नगदी लेकर भाग निकला, लेकिन भागने में असफल रहा. ग्रामीणों ने पीछा कर दोनों शातिर को डेफरा नहर पर पकड़ लिया. पुलिस के आने से पहले उसकी धुनाई भी कर दी. दोनों आरोपी को जेल भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र अमरेंद्र कुमार के मुताबिक दोनों ठग के खिलाफ अरार थाना में मामला दर्ज कर जेल भेजा गया.
कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.